{"_id":"69124b5240d060dde10ee760","slug":"allegations-of-fraud-in-payment-letter-sent-for-action-against-the-secretary-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-163809-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: ब्राउन शुगर के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: ब्राउन शुगर के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनौली। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने गश्त के दौरान एक नेपाली नागरिक को मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी पगडंडी मार्ग पर तब हुई जब अभियुक्त भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रहा था।
सोमवार की शाम सोनौली पुलिस और एसएसबी 22वीं वाहिनी सोनौली की संयुक्त टीम सीमावर्ती क्षेत्र की पगडंडियों पर संयुक्त गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम ने प्रेम नगर कालोनी के रास्ते एक संदिग्ध युवक को पैदल भारत से नेपाल की ओर जाते देखा। जवानों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की। इस दौरान अभियुक्त को मौके से भागने के प्रयास में सुरक्षाकर्मियों ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 33 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम धुव्र खाती निवासी भैरहवा, नेपाल बताया। कोतवाल सोनौली अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि अभियुक्त को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।