{"_id":"6ae654fae06c0df11b0723ad","slug":"allegations-of-failure-to-administer-anti-rabies-injections-mistreatment-and-prescribing-medicines-from-outside-sources-in-nautanwa-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-188317-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पीएचसी चिकित्सक के खिलाफ शिकायतों की जांच करने पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पीएचसी चिकित्सक के खिलाफ शिकायतों की जांच करने पहुंची टीम
विज्ञापन
नौतनवा। जनसुनवाई पोर्टल पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के चिकित्सक डॉ. विपिन शुक्ला के खिलाफ दर्ज शिकायतों की जांच के लिए शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम नौतनवा पहुंची। डिप्टी सीएमओ डॉ. नीरज लाल कन्नौजिया व डॉ. अग्रेश सिंह ने पीएचसी पहुंचकर शिकायतकर्ताओं और संबंधित चिकित्सक के बयान दर्ज किए। टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेज भी जुटाए।
जानकारी के अनुसार, बीते 26 अक्तूबर को कस्बा निवासी सरदार परमजीत सिंह बॉबी अपनी बेटी को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पीएचसी की इमरजेंसी में पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने छुट्टी का हवाला देते हुए इंजेक्शन लगाने से मना कर दिया और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। यह भी आरोप है कि चिकित्सक अस्पताल में इंजेक्शन लगाने से मना कर रहे थे, जबकि निजी तौर पर मरीजों की जांच कर रहे थे। इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत की थी।
वहीं, कस्बे के राजेश जायसवाल ने भी सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए चिकित्सक पर मरीजों को बाहर से दवाएं खरीदने के लिए अलग पर्ची लिखने का आरोप लगाया था। दोनों शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने जांच के लिए संयुक्त टीम गठित की थी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएमओ डॉ. अग्रेश सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ताओं और चिकित्सक के बयान दर्ज कर संबंधित दस्तावेज सुरक्षित किए गए हैं। जांच रिपोर्ट सीएमओ को सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।