{"_id":"6474f607461ffd9f40086134","slug":"allegations-of-cheating-in-the-name-of-sending-abroad-maharajganj-news-c-7-1-185989-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप
Tue, 30 May 2023 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 30 May 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
नौतनवां। कस्बे के एक व्यक्ति पर विदेश भेजने के नाम पर रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
नौतनवां कस्बा निवासी अजय मौर्य, विष्णु जायसवाल, हैदर अंसारी, किस्मत अली ने बताया कि कस्बे के एक व्यक्ति ने विदेश भेजने के दो साल रुपये लिए थे। इसके बाद भी विदेश नहीं भेजा। रुपये मांगने पर धमकी दी जा रही है। पीड़ित अजय मौर्य ने बताया कि उसका 70 हजार, विष्णु जायसवाल का 80 हजार, हैदर अंसारी का एक लाख 26 हजार, किस्मत अली का 30 हजार रुपये लिया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद