फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of a young man's back bone being broken due to police beating

Maharajganj News: पुलिस की पिटाई से युवक के कमर की हड्डी टूटने का आरोप

Sun, 24 May 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Allegations of a young man's back bone being broken due to police beating
चिलम चौक चौराहे पर बुधवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच हुआ था विवाद
विज्ञापन

दरोगा की तहरीर पर रामा चौधरी, अंगिरा देवी, संजय गुप्ता और सोहन चौधरी के खिलाफ दर्ज की गई थी प्राथमिकी
बंदूक के बट से हुई पिटाई से रामा के कमर की टूटी हड्डी, आंख में जमे खून के थक्के



परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के चिलम चौक चौराहे पर बुधवार की रात चेकिंग के दौरान युवकों के साथ पुलिस के विवाद का मामला गंभीर होता जा रहा है। शुक्रवार को जेल से जमानत पर रिहा हुए तीनों युवकों शनिवार को इलाज के लिए सीएचसी परतावल पहुंचे। युवकों ने पुलिस पर घटनास्थल से थाने तक पीटते हुए ले जाने और बंदूक के बट से पिटाई के कारण एक युवक के कमर की हड्डी टूटने का आरोप लगाया है।
गौरतलब है कि चिलम चौक चौराहे पर बुधवार की शाम वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों और युवकों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई थी। उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद की तहरीर पर पुलिस ने रामा चौधरी, अंगिरा देवी, संजय गुप्ता और सोहन चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया था। बृहस्पतिवार को तीनों युवकों को जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार को तीनों युवक जमानत पर रिहा हो गए।
विज्ञापन

पीड़ितों का कहना है कि उन्हें घटनास्थल से लेकर थाने तक बेरहमी से पीटा गया। शनिवार को इलाज के लिए सीएचसी परतावल पहुंचे युवकों के शरीर पर चोट के कई निशान दिखाई दिए। युवकों का आरोप है कि बंदूक के बट से हुई पिटाई के कारण पीड़ित रामा के कमर की हड्डी टूट गई है। इसके अलावा आंख में सूजन और खून के थक्के मिले हैं। सोहन के चेहरे और संजय के सीने और कंधे पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पीड़ित रामा चौधरी ने बताया कि पुलिस ने उन्हें गाड़ी में भरकर बड़हरा बरईपार, परसहिया होते हुए पिपरपाती ले जाकर बंदूक के बट से पीटा। उनका आरोप है कि थाने में भी कई पुलिसकर्मियों ने मिलकर मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामा ने बताया कि दो दिनों तक दर्द से कराहते हुए जेल में रहे और शुक्रवार रात जमानत पर रिहा हुए। बाद में एक्स-रे में उनकी कमर की हड्डी टूटने और आंख में खून के थक्के जमने की जानकारी मिली। वहीं सोहन चौधरी के चेहरे पर सूजन और संजय गुप्ता को सीने में दर्द बताया गया।

यह है मामला



श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के चिलम चौक चौराहे पर बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक लेकर निकले रामा चौधरी को रोकने पर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पुलिस और युवक के बीच मारपीट शुरू हो गई।

युवक की पत्नी अंगिरा देवी बचाव में पहुंचीं तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गई। घटना के दौरान मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी। बाद में पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स बुलाकर रामा चौधरी, सोहन और संजय को हिरासत में ले लिया। उपनिरीक्षक मंगला प्रसाद की तहरीर पर रामा चौधरी, अंगिरा देवी, संजय गुप्ता और सोहन चौधरी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, गाली-गलौज और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed