{"_id":"6626f2d2d90849764b07f216","slug":"allegation-of-wrongly-withdrawing-rs-5-lakh-from-college-account-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-120713-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: प्रमाण पत्र के लिए तहसील में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: प्रमाण पत्र के लिए तहसील में भूख हड़ताल पर बैठा परिवार
Tue, 23 Apr 2024 04:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 23 Apr 2024 04:59 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। तहसील परिसर में सोमवार को गोंड जाति के एक दर्जन लोग तहसील प्रशासन के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठ गए। आरोप है कि गोंड जाति के लोगों का अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र नहीं बनाया जा रहा है। जब तक जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाएगा तब तक वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। इतना ही नहीं भूख हड़ताल कर रहे लोगों ने राज्यपाल के नाम तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा है।
भूख-हड़ताल पर बैठे रमपुरवा निवासी दीपक कुमार गोंड ने बताया कि वह अनुसूचित जनजाति के हैं। उनका जनजाति प्रमाण पत्र पूर्व में जिम्मेदारों की ओर से जारी भी किया जा चुका है। बेटी अर्पिता का जवाहर नवोदय विद्यालय महराजगंज में कक्षा छह में प्रवेश होना है। जहां पर विद्यालय की ओर से जाति प्रमाण पत्र की मांग की गई है। इसके लिए आवेदन किया गया था। जहां पर जिम्मेदारों की ओर से जाति प्रमाण पत्र का आवेदन खारिज कर दिया गया है।
जबकि विद्यालय में बिटिया का दाखिला कराने के लिए जाति प्रमाण पत्र की जरूरत है। इसको लेकर पूर्व में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा था। इसके बाद भी जिम्मेदार हीलाहवाली कर रहे हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द गोंड जाति के बच्चों का जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाए, जिससे उनका प्रवेश हो सके। इस दौरान अंगद गोंड, दीपक गोंड, अर्पिता गोंड मौजूद रहे।