फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation of negligence in post mortem

Maharajganj News: पोस्टमार्टम में लापरवाही का आरोप

Wed, 10 Apr 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 10 Apr 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Allegation of negligence in post mortem
महराजगंज/फरेंदा। सड़क हादसे में किशोर की मौत के बाद परिजनों का हाल बेहाल हैं। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जहां पर विभागीय लापरवाही के कारण परिजनों का हालत खराब हो रहा था। चार बजे के करीब ड्यूटी पर लगाए गए चिकित्सक पहुंचे। उसके बाद पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के पिचरूखी निवासी रामरक्षा के पुत्र आदर्श मौर्य की सोमवार को पांच बजे के करीब के करीब मनिकौरा के पास ट्रेलर की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पूरा दिन पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन जमे रहे। बेटे के शव को लेने के लिए पिता व मामा परेशान रहे। ड्यूटी पर लगाए गए चिकित्सकों की मनमानी के कारण समय से पोस्टमार्टम नहीं हुआ तो लोग उग्र हो गए। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई।
विज्ञापन

चार बजे के करीब चिकित्सक पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम किए। तब जाकर शव को परिजनों को सुपुर्द किया गया। आदर्श के मामा बाबूलाल मौर्या ने बताया कि मर्चरी हाउस पर विभागीय लापरवाही है। शव का अंतिम संस्कार भी करना होता है। ऐसे में तैनात डाॅक्टर बेपरवाह बने रहते हैं। प्रशासन से लापरवाही दूर करने की मांग की। सीएमएस डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि संबंधित डॉक्टर के पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed