फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation of negligence during treatment in private hospital, patient dies

Maharajganj News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान लापरवाही का आरोप, बीमार की मौत

Fri, 03 Nov 2023 01:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
Allegation of negligence during treatment in private hospital, patient dies
मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर दी, थानेदार बोले-स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को दी गई सूचना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पनियरा। नगर पंचायत पनियरा में स्थित एक निजी अस्पताल में डाक्टरों के लापरवाही के कारण एक मरीज की मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में मृतक की पत्नी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस की ओर से उच्चाधिकारियों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।

रजौड़ा खुर्द निवासी महिला आयशा खातून ने बताया कि मेरे पति नसरुद्दीन अंसारी (55) को सर्दी जुखाम, बुखार हो गया था। बीते 25 अक्तूबर को पति का इलाज कराने के लिए नगर पंचायत पनियरा में स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें भर्ती किया और एक कागजात पर हस्ताक्षर करवाकर इलाज करना शुरू कर दिया। इलाज के दौरान नर्सिंग होम का संचालक ने इलाज का खर्च बताकर हमसे काउंटर पर 24 हजार रुपये एडवांस जमा करवा लिए।
विज्ञापन

अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा मेरे पति के इलाज करने में लापरवाही की जा रही थी। इसी दौरान 28 अक्तूबर को सुबह में मेरे पति की तबीयत बिगड़ने लगी। उस समय डाक्टरों ने बिना उसे बताए पति को अस्पताल से बाहर निकाल दिया। जब इसका कारण पूछा कि तो वहां के चिकित्सक ने कहा कि इन्हें इलाज के लिए गोरखपुर में लेकर जाओ। इनका इलाज यहां पर नहीं हो पाएगा। पति का इलाज कराने को लेकर आनन-फानन में निजी साधन से गोरखपुर में एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान पति का मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानेदार देवेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि इस प्रकरण के संबंध में आयशा खातून ने तहरीर दी है। कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद का कहना है कि इस घटना की जानकारी नहीं है। अगर थाने स्तर से इसकी रिपोर्ट आएगी तो इसकी जांच पड़ताल कराकर अस्पताल संचालक समेत चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed