फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation of molestation of married woman, FIR lodged

Maharajganj News: विवाहिता के साथ छेड़खानी का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Fri, 12 Dec 2025 02:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Allegation of molestation of married woman, FIR lodged
महराजगंज। जिले के कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव में एक विवाहिता के साथ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि 7 दिसंबर को गांव का ही हीरा ने उसके साथ अश्लील हरकत की। उसका हाथ पकड़कर अभद्र व्यवहार किया और नहर की ओर खींचकर ले जाने की कोशिश की। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकला। पीड़िता ने बताया कि उसका पति बाहर कमाने गया है, इसका फायदा उठाकर आरोपी बार-बार ऐसी हरकतें कर रहा है। वह भद्दी-भद्दी गालियां देता है और जान से मारने की धमकी भी देता है। सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी हीरा के खिलाफ छेड़छाड़, धमकी और आपराधिक बल प्रयोग की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed