फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation of making objectionable remarks against the MLA; memorandum submitted seeking the registration of an FIR.

Maharajganj News: विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज कराने को सौंपा ज्ञापन

Fri, 02 Oct 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Allegation of making objectionable remarks against the MLA; memorandum submitted seeking the registration of an FIR.
आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश आजाद के नेतृत्व में डीएम व एसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज। जनपद के एक विधायक पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष अखिलेश आजाद के नेतृत्व में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने आरोप लगाया है कि 23 सितंबर को निचलौल स्थित राजेंद्र प्रसाद तारा चंद पीजी कॉलेज में आयोजित रोजगार मेला एवं नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक ने सभा को संबोधित करते हुए बाबा साहेब आंबेडकर और डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

आरोप है कि कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुआ था, जिसे बाद में हटा दिया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने ज्ञापन में उपलब्ध ऑडियो-वीडियो साक्ष्यों की जांच कराने, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य सुरक्षित रखने और तथ्यों के आधार पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान राजवीर, धर्मराज, रणविजय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed