फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation of injuring and beating by careless driving, case registered

Maharajganj News: लापरवाही से वाहन चलाकर घायल करने व पीटने का आरोप, केस दर्ज

Sun, 10 Aug 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 10 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Allegation of injuring and beating by careless driving, case registered
नौतनवा। नगर के महेंद्र नगर वार्ड निवासी समसुद्दीन ने सोनौली थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर सड़क दुर्घटना में घायल करने और मारपीट कर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समसुद्दीन का कहना है कि शुक्रवार की रात करीब 9:30 बजे वह अपनी कार से सोनौली की तरफ जा रहे थे। आरोप है कि सोनौली कोतवाली के आगे पीछे से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में उन्हें चोटें आईं। घटना के बाद उक्त वाहन से कुछ लोग निकले और उन्हें ही पीटना शुरू कर दिया। आरोपियों ने जाते-जाते जानमाल की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष सोनौली अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर चार अज्ञात लोगों के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर चोट पहुंचाने, मारने-पीटने व धमकी देने की धारा में केस दर्ज किया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed