फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegation of grabbing 55 acres of Gram Sabha land

Maharajganj News: ग्राम सभा की 55 एकड़ जमीन हड़पने का आरोप

Tue, 25 Nov 2025 02:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Allegation of grabbing 55 acres of Gram Sabha land
महराजगंज। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामअशीष के नेतृत्व में सोमवार को किसानों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जंगल जरलहा उर्फ तेन्दुअहिया में 55 एकड़ ग्राम सभा की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के बल पर हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। रामअशीष ने बताया कि 1984 में जमीन मालिक प्रेमकिशोरी की मृत्यु के बाद करीब 12-13 वर्ष तक कोई वारिस नहीं होने से 1996 में उक्त 55 एकड़ जमीन नावल्द घोषित होकर ग्राम सभा में निहित हो गई थी। इसके बाद 37 अनुसूचित जाति के गरीब किसानों को कृषि आवंटन पट्टा देकर कब्जा दिलाया गया। लेकिन करीब 20 वर्ष बाद अचानक गोरखपुर निवासी आशीष स्थाना पुत्र दीपक स्थाना का नाम खतौनी में चढ़ा दिया गया।
विज्ञापन

भाकियू ने मांग की है कि आशीष व पंकज के सभी दस्तावेजों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। परिवार रजिस्टर नकल, गवाहों के बयान, पावर ऑफ अटॉर्नी की मूल पत्रावली आदि की जांच कर फर्जीवाड़े में संलिप्त लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed