{"_id":"6a57ebebeb9112cadd0bcd3d","slug":"allegation-of-fraud-in-a-land-deal-worth-40-lakh-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-181321-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: 40 लाख रुपये की जमीन की सौदेबाजी में धोखाधड़ी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: 40 लाख रुपये की जमीन की सौदेबाजी में धोखाधड़ी का आरोप
विज्ञापन
चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
महराजगंज। सदर कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में गोरखपुर के भटहट निवासी व्यक्ति ने जमीन खरीद के नाम पर 40 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित अशोक कुमार सिंह ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सेराज अहमद निवासी विशुनपुर खुर्द, थाना भिटौली से गाटा संख्या-422 की करीब 1 एकड़ 60 डिस्मिल जमीन खरीदने का सौदा तय हुआ था। आरोप है कि सौदे के तहत उन्होंने सेराज अहमद के खाते में 40 लाख रुपये अग्रिम के रूप में जमा कर दिए थे, जबकि शेष धनराशि बैनामे के समय दी जानी थी।
पीड़ित का कहना है कि 25 अगस्त 2025 को तहसील सदर में बैनामा होने के दौरान सेराज अहमद की पत्नी शाहिदा खातून तथा उनके दोनों पुत्र इरफान और इशरत मौके पर पहुंच गए और विरोध करने लगे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच मौजूद संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में समझौता हुआ कि यदि परिवार जमीन बेचने के पक्ष में नहीं है तो दो माह के भीतर 40 लाख रुपये वापस कर दिए जाएंगे। इसके एवज में चेक भी दिए गए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि तय समय बीतने के बाद भी रुपये वापस नहीं किए गए। इसके विपरीत 25 सितंबर 2025 को सेराज अहमद ने उक्त जमीन अपनी पत्नी शाहिदा खातून के नाम बैनामा कर दी। इसके बाद संबंधित लोगों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। तहरीर में मोहम्मद शाहिद सिद्दीकी पर भी पूरे प्रकरण में संलिप्त होने का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि सभी लोगों ने मिलकर उसकी 40 लाख रुपये की राशि हड़प ली है और अब वह अपने पैसे की वापसी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। उसने पुलिस से आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर धनराशि वापस दिलाने की मांग की है।
सदर कोतवाल निर्भय सिंह ने बताया कि अशोक कुमार सिंह के तहरीर पर आरोपी सेराज अहमद, शाहिद खातून, इरफान, इशरत निवासी विशुनपुर खुर्द के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।