फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allahabadi guava is being sold in huge quantities

Maharajganj News: इलाहाबादी अमरूद की जमकर हो रही बिक्री

Fri, 28 Nov 2025 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Allahabadi guava is being sold in huge quantities
महराजगंज। जिले के फल बाजार में इन दिनों का इलाहाबादी अमरूद की बिक्री जोरों पर हो रही है। इसके कारण अन्य फलों की बिक्री कम हुई है। साथ ही कम कीमत के बाद भी देसी अमरूद की बिक्री के मामले में इससे पीछे है।
विज्ञापन

फल के दुकानों की शोभा इलाहाबादी अमरूदों ने बढ़ा दी है। हल्की सफेदी लिए धानी रंग के यह अमरूद आकार में 200-250 ग्राम तक के हैं। फुटकर में यह 100 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहे हैं। इस अमरूद का मीठापन और स्वाद का रंग लोगों की जुबान पर कुछ इस कदर चढ़ा है कि इसकी बिक्री बहुत अधिक हो रही है। देसी अमरूद की कीमत 70 रुपये किलो होने के बाद भी यह बिक्री में पीछे है।
विज्ञापन

मुख्यालय के फल कारोबारी शंभू ने बताया कि बाहर से आने वाला अमरूद स्थानीय के मुकाबले अधिक आकर्षक दिखता है और स्वाद भी काफी मीठा है इसलिए बिक्री अधिक हो रही है। बाहरी अमरूद की पूरे जनपद में औसत बिक्री 10 से 15 क्विंटल तक इन दिनों हर रोज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रेता मनोज ने बताया कि बाहरी अमरूद की बिक्री इन दिनों सर्वाधिक है। कस्बे के तीन स्थानों पर बिक्री हो रही है। तीनों दुकानों पर इसकी अच्छी बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed