{"_id":"686d72b44629340e770504a1","slug":"all-the-restrictions-on-smuggling-are-in-placesmugglers-plans-are-rampant-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154023-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तस्करी पर शिकंजे तमाम...तस्करों के मंसूबे बेलगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तस्करी पर शिकंजे तमाम...तस्करों के मंसूबे बेलगाम
Wed, 09 Jul 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र में तस्करी पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस नेे कार्रवाई तेज कर दी है। मंगलवार को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीनगर के टोला सेमरा में सगौन के बगीचे में 32 बोरी यूरिया पुलिस ने बरामद की।
सुरक्षा कर्मियों को आने से पहले ही तस्कर नेपाल भाग गए। उधर, नाैतनवा में एसडीएम नवीन प्रसाद और मिठाैरा में जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने खाद दुकानों की जांच की। सोनौली थानाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर सीमावर्ती क्षेत्र में त्वरित कार्रवाई की गई। लक्ष्मीनगर टोला सेमरा सागौन के बगीचे में यूरिया खाद एकत्रित मिली। टीम ने 32 बोरी यूरिया खाद को कब्जे लेकर कस्टम को सौंप दिया। समय-समय पर बरामदगी की जा रही है।
पुलिस की ओर से जून से लेकर जुलाई में अब तक कई बार खाद की बरामदगी की गई है। सटीक जानकारी मिलने पर सीमावर्ती क्षेत्र में कार्रवाई के जरिए तस्करी पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, पुलिस टीम रात्रि गश्त बढ़ाने के साथ ही कंट्रोल रूम के जरिए सीसीटीवी कैमरे से निगरानी में जुटी हुई है। पुलिस टीम इस व्यवस्था को अपनाकर तस्करों के सिंडिकेट को तोड़ने में सफल भी हो रही है। खासकर सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष रूप से सतर्कता बरती जा रही है। वहीं पुलिस के लगातार कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप मचा है। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों की मदद से बाॅर्डर के अधिकांश पगडंडियों पर पुलिस हर वक्त निगरानी रख रही है। माना जाता है कि तस्कर भारत और नेपाल राष्ट्र के बाजारों को तुलना कर सामान की तस्करी करते हैं। इससे उन्हें कम खर्च में मोटा मुनाफा होता है। बाॅर्डर पर दोनों देशों के तस्करों के इस काले करतूत को बढ़ावा देने के लिए सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं की टोली और महिलाएं मददगार बनती हैं। सीमा के 10 किमी के दायरे में पड़ने वाले गांवों में पुलिस न सिर्फ सतर्कता बरत रही है। बल्कि, देश विरोधी तत्वों को घेरने के लिए लोगों से मदद भी ले रही है। नेपाल सीमा से लगने वाले थाना क्षेत्र कोल्हुई, नौतनवा, सोनौली, परसामलिक, बरगदवा, ठूठीबारी और निचलौल की पुलिस नेपाल की सीमा पर विशेष सतर्कता बरत रही है।