फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   All parties accepted the public decision

Maharajganj News: जनता का फैसला सभी दलों ने किया स्वीकार

Tue, 04 Jun 2024 07:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 04 Jun 2024 07:41 PM IST
विज्ञापन
All parties accepted the public decision
महराजगंज। जिले में भाजपा प्रत्याशी ने जीत का परचम लहराया है। चुनाव में भाजपा और बसपा ने अलग-अलग तो सपा, कांग्रेस और आप ने गठबंधन करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी को मैदान में उतारा था। परिणाम आने के बाद पार्टी के जिलाध्यक्षों से उनकी प्रतिक्रिया साझा की।
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि यह योगी और मोदी की विकास की जीत है। पार्टी प्रत्याशी ने भी जनता के हित में कार्य किया, जिससे वह लगातार अपनी जीत जारी रखने में सफल रहे। पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बूथ स्तर तक अपने किए गए कार्यों को पहुंचाया। यह जीत सभी के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद कुमार सिंह ने कहा जो चुनाव के परिणाम आए हैं। यह जनता का रिजल्ट है। हम विनम्रता से जनमत को मानते हैं। हमने प्रतिकूल माहौल में चुनाव लड़ा। हमने महंगाई, रोजगार जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ा जिसे जनता ने समर्थन दिया। सपा जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जनता का हमें भरपूर समर्थन और आशीर्वाद मिला है। हमने पार्टी के किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाया। जनता ने काफी गंभीरता से हमारी बातों पर विश्वास किया। हम जनता के आदेश को खुले हृदय से स्वीकार करते हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने काफी परिश्रम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के जिलाध्यक्ष नारद राव ने कहा कि जनता ने जिस प्रकार हमारे गठबंधन को स्वीकार करते हुए प्रत्याशी को वोट किया है। इसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है। हम जनता की ओर से दिए गए जनमत को स्वीकार करते हैं। कार्यकर्ताओं ने पूरा साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed