{"_id":"68c1e6a2574830a5370013d3","slug":"alert-on-india-nepal-border-in-view-of-violent-protests-in-nepal-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-159256-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट
विज्ञापन
सुरक्षा को लेकर सोनौली सीमा पर कई थानों की फोर्स के साथ पीएसी बल तैनात।
महराजगंज। नेपाल में उत्पन्न राजनीतिक अशांति एवं हिंसक प्रदर्शनों के मद्देनजर, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत कर दिया गया है। महराजगंज जिले के ठूठीबारी, सोनौली, झुलनीपुर समेत अन्य क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाई गई है। क्षेत्राधिकारी निचलौल सूर्य प्रताप सिंह नेतृत्व में पुलिस फोर्स के साथ सीमा क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सीमा के संवेदनशील बिंदुओं, जैसे ठूठीबारी चेकपोस्ट एवं आसपास के गांवों का निरीक्षण किया गया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल एवं स्थानीय पुलिस बल के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन निगरानी एवं संयुक्त गश्त की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार, नेपाल राष्ट्र में विद्रोह के बाद भारत-नेपाल सीमा पर पगडंडी पर सशस्त्र सीमा बल 66 वीं वाहिनी के जवान और पुलिस ने गश्त बढ़ा दी। सीमा पर अर्लट के कारण जांच कड़ी हो रही है। खासकर पगड़डियों पर विशेष नजर है। सोनौली सीमा पर पुलिस व एसएसबी के साथ पीएसी तैनात है। सशस्त्र सीमा बल 66वीं वाहिनी के उप कमांडेंट प्रभाकर चतुर्वेदी ने बताया कि भारत नेपाल सीमा पर तिलहवा, केवटलिया, शेख फरेंदा, खनुआ, कैथवलिया उर्फ बरगदही, हरदीडाली, सुंडी, आराजी सरकार उर्फ बैरिहवा, छपवा, चंडीथान, जोगियाबारी, बैरिया बाजार होते हुए खैराघाट तक संयुक्त गश्त किया गया है। सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार, सोनौली सीमा पर पुलिस के साथ पीएसी लगी है। मंगलवार को सीमा से सटे भैरहवा भंसार कार्यालय पुलिस चौकी और सशस्त्र पुलिस बल के ऑफिस में युवाओं के समूह ने आगजनी तोड़फोड़ किया था जिसके बाद सरहद पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। बुधवार की दोपहर सोनौली सीमा पर स्थिति नियंत्रण में थी। सीमा के दोनों तरफ नेपाली सीमा में नेपाली आर्मी के साथ सशस्त्र पुलिस एवं पुलिस ने मोर्चा संभाल रखा था। इधर भारतीय सीमा में एसएसबी के साथ ही जनपद के आठ थानों की पुलिस के साथ पीएसी लगी है। नेपाल से आने वाले भारतीय यात्रियों और पर्यटकों को उनका पहचान पत्र देखकर भारत में आने की अनुमति दी गई। भारत से नेपाल सिर्फ नेपाली नागरिकों को ही जाने दिया गया।
क्षेत्राधिकारी नौतनवा अंकुर कुमार गौतम ने बताया कि सीमा पर सतर्कता बरती जा रही है। नेपाल से आने वाले सभी यात्रियों की आईडी जांच के बाद उन्हें घर जाने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया गया। सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जनता को शांति और सुरक्षा का आश्वासन दिया गया है। संबंधित अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निर्देश दिया गया। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से अपील की जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
सोमेंद्र मीणा, पुलिस अधीक्षक, महराजगंज