{"_id":"62f93e9a76f32414a7730f1e","slug":"alert-on-bharat-nepal-border-maharajganj-news-gkp4471269190","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनौली। स्वतंत्रता दिवस पर भारत-नेपाल सीमा सोनौली पर चौकसी बढ़ा दी गई है। नेपाल से आने वाले लोगों को जांच के बाद ही भारत में प्रवेश की इजाजत दी गई। संदिग्ध दिखने वालों की फोटो पहचान पत्र की जांच की गई। सोनौली पुलिस ने पगडंडियों पर गश्त के साथ ही बस डिपो, होटल एवं लाज की जांच की।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर एसएसबी ने सीमा पर पूरे महीने के लिए अलर्ट जारी कर रखा है। सुरक्षा एजेंसियां संयुक्त रूप से नोमैंस लैंड के करीब गश्त कर रही हैं। पगडंडियों पर कड़ा पहरा है। एसएसबी इंस्पेक्टर आशीष कुमार सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सीमा पर अलर्ट है। कड़ाई के साथ जांच की जा रही है।