{"_id":"62b0baea9641ae5dd725ec8d","slug":"alart9-maharajganj-news-gkp441035818","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद आह्वान का जिले में नहीं दिखा असर, सतर्क रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद आह्वान का जिले में नहीं दिखा असर, सतर्क रही पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत बंद आह्वान का जिले में नहीं दिखा असर, सतर्क रही पुलिस
रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन समेत सार्वजनिक स्थलों पर रहा कड़ा पहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में सोमवार को भारत बंद के आह्वान का कुछ खास असर नहीं दिखा। दुकानें खुली रहीं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पुलिस कर्मी सभी प्रमुख स्थानों पर सतर्क रहे। नौतनवां, घुघली, फरेंदा एवं सिसवा रेलवे स्टेशन पर विशेष चौकसी बरती गई। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रही।
शहर में बस स्टेशन से लेकर सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त करती रही। शहर से सटे शिकारपुर, चौक बाजार, बागापार, सिंदुरिया, मिठौरा समेत अन्य स्थानों पर बंद का कुछ खास असर नहीं दिखा। सामान्य स्थिति बनी रही। दिनभर अग्निपथ योजनाओं के बारे में इधर-उधर चर्चा होती रही। कुछ ने योजना की खामियों को गिनाया तो कुछ ने अच्छाइयों के बारे में जानकारी दी।
नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार अग्निपथ योजना के विरोध में भारत बंद के आह्वान के दृष्टिगत स्थानीय कस्बे में एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा एवं सीओ धीरेंद्र कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन समेत नगर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस फोर्स व्यापक स्तर पर तैनात रही। हालांकि प्रशासनिक तत्परता और लोगों की जागरुकता से नगर में शांति व्यवस्था बनी रही। एसडीएम और सीओ के साथ ही प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार पांडेय एवं चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार सिंह क्षेत्र का दौरा कर पल-पल की खबर लेते रहे।
विज्ञापन
-----------------
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख स्थानों पर पुलिस तैनात रही। प्रत्येक हलचल पर नजर बनी रही। जिले में स्थिति सामान्य बनी रही।
डॉ. कौस्तुभ, पुलिस अधीक्षक