फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   AI feature in Rabi crop survey will ensure transparency

Maharajganj News: रबी क्रॉप सर्वे में एआई फीचर सुनिश्चित करेगा पारदर्शिता

Sun, 11 Jan 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
AI feature in Rabi crop survey will ensure transparency
8.34 लाख गाटों के सर्वे के लिए लगाए गए 700 कर्मचारी
विज्ञापन

फोटो सही होने पर ही एप करेगा स्वीकार या रद्द
महराजगंज। रबी डिजिटल क्रॉप सर्वे जनपद में शनिवार से प्रारंभ हो गया। जनपद के 8.34 लाख गाटों का सर्वे करने के लिए कुल 700 कर्मियों को लगाया गया है। इन कर्मियों का आखिरी प्रशिक्षण सोमवार को उप कृषि निदेशक संजीव कुमार पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सभी सर्वे कर्मियों के मोबाइल फोन में डिजिटल क्राप सर्वे एप अपलोड कराकर उन्हें तकनीकी जानकारी दी जा चुकी है।

क्राप सर्वे में पारदर्शिता लाने के लिए इस बार कृषि महकमे ने एआई का उपयोग किया है। एप के नए फीचर के कारण पहले से खींची गई फोटो से फोटो बनाकर अपलोड नहीं किया जा सकेगा। मोबाइल पर लॉगिन करने से पहले, सर्वेयर के चेहरे की पहचान एप से की जाएगी। इससे सुनिश्चित होगा कि सर्वेयर मौके पर मौजूद है और स्वयं सर्वे कर रहा है। सर्वे की प्रक्रिया खेत से अधिकतम 20 मीटर की दूरी तक ही पूरी की जा सकेगी।
विज्ञापन


वर्जन
सर्वे में पहले से खींची गई फोटो से फोटो बनाकर अपलोड करने का प्रयास अगर होता है तो एप इसे निरस्त कर देगा। सर्वे में जोड़ी गई नई सुविधा के तहत उन खेतों का भी विवरण अपलोड किया जाएगा जहां फसल कट चुकी है। यह सुविधा पिछले सर्वे के ऑनलाइन प्रारूप में उपलब्ध नहीं थी। प्रत्येक सर्वेयर अधिकतम तीन हजार गाटों का सर्वे कर सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-संजीव कुमार पटेल, उप कृषि निदेशक।

पारदर्शिता के लिए एप पर सर्वेयरों को दो बार लॉगिन करना होगा। पहली बार, गाटे के सर्वे के दौरान उन्हें आधार और ईमेल आईडी का प्रमाणीकरण कराना होगा। इसके बाद, 20 से 30 गाटों के सर्वे के बाद, उन्हें दोबारा आईडी प्रमाणीकरण से गुजरना होगा। यह प्रक्रिया सर्वेयरों की पहचान सुनिश्चित करने और डेटा की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

-शैलेंद्र प्रताप सिंह, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed