फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After Vinod's murder, the village turned into a police camp.

Maharajganj News: विनोद की हत्या के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील

Mon, 08 Dec 2025 02:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
After Vinod's murder, the village turned into a police camp.
भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा मे इसी रास्ते को लेकर था बिवाद। 
गांव के बाहर पुलिया के पास बैठे विनोद तिवारी की कुल्हाड़ी से मारकर की गई हत्या
विज्ञापन

पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में किया तब्दील, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी का प्रहार देख कांप गई रूह
परतावल। भिटौली थाना क्षेत्र के भैंसा गांव में रविवार की शाम हुए दिल दहला देने वाले वारदात ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया। देखते ही देखते पांच फीट के रास्ते का पुराना विवाद खून-खराबे में तब्दील हो गया। गांव के बाहर पुलिया के पास बैठे विनोद तिवारी पर जिस बेरहमी से ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से हमला किया गया, उसे देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी।
हमले के बाद विनोद लहूलुहान होकर सड़क पर तड़पते रहे लेकिन कोई उन्हें बचाया नहीं जा सका। कुछ ही देर में सीएचसी परतावल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में सन्नाटा पसर गया है और पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन

मृतक के बेटे प्रियांशु तिवारी के अनुसार, रास्ते को लेकर विवाद कई वर्षों से न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद आरोपी वैजनाथ वर्मा बार-बार उस जमीन पर अतिक्रमण करने की कोशिश कर रहा था। प्रियांशु ने बताया कि वैजनाथ जबरन रास्ते की ओर अपना दरवाजा खोलना चाहता था और छत का बरजा भी उसी दिशा में बढ़ाने का प्रयास कर रहा था। इसको लेकर आरोपित की ओर से लगातार दबाव और धमकियां मिल रही थीं। विनोद तिवारी की मौत से उनका परिवार गहरे सदमे में है। घर में उनकी पत्नी संध्या, बेटे प्रियांशु, दीपक, आयुष, बेटी प्रतिभा और भतीजी सूर्यांशी हैं। भाई की पत्नी की मौत के बाद सूर्यांशी की परवरिश का जिम्मा भी विनोद तिवारी ने ही उठाया था। खेती-बारी, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कृषि यंत्रों के सहारे ही पूरा परिवार चलता था। उनके निधन से परिवार का आर्थिक आधार भी छिन गया है। पत्नी संध्या का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन बिलखते हुए कह रहे हैं कि घर का सहारा ही खत्म हो गया। अब हम कैसे जिएंगे। घटनास्थल पर खून के निशान इस बात की गवाही दे रहे हैं कि हमला कितना निर्मम था। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इतने क्रूर तरीके से किसी पर हमला होते नहीं देखा। विनोद की पत्नी संध्या तिवारी ने प्रशासन से न्याय की मांग की। उनका कहना है कि हत्या की इस बड़ी वारदात में शामिल सभी आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। परिजनों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायत के बावजूद विवाद को लेकर प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई। इसी का परिणाम स्वरूप एक निर्दोष को अपनी जान गंवानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed