{"_id":"6ad9270fa975a1385a0623f5","slug":"after-this-the-road-was-blocked-near-pipra-parsauni-maharajganj-news-c-206-1-mhg1039-187622-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मूर्ति विसर्जन जुलूस में मारपीट, हाईवे जाम कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मूर्ति विसर्जन जुलूस में मारपीट, हाईवे जाम कर गिरफ्तारी की मांग पर अड़े लोग
विज्ञापन
कोल्हुई। थाना क्षेत्र के पिपरा-परसौनी गांव में बुधवार की रात करीब नौ बजे दुर्गा मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान विवाद हो गया। नाराज लोगों ने गोरखपुर सोनौली राजमार्ग को जाम कर दिया। जिसकी सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामला शांत कराने का प्रयास कर रही है।
आरोप है कि विसर्जन जुलूस में महिलाओं के बीच गांव का ही एक युवक पहुंचकर डांस करने लगा। इस पर जुलूस में शामिल लोगों ने उसे मना किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।
आरोप है कि युवक के पक्ष के लोगों ने गोलबंद होकर युवक पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और विसर्जन जुलूस में शामिल लोगों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
घटना से नाराज पूजा समिति पिपरा-परसौनी के लोगों ने मूर्ति विसर्जन रोक दिया। इसके बाद पिपरा-परसौनी के पास दुर्गा प्रतिमा सहित ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईवे पर खड़ी कर सड़क जाम कर दिया।
प्रदर्शनकारी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। सड़क पर दर्जनों की संख्या में लोग जमा हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कोल्हुई आलोक सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा बुझाकर कर मामला शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है।