{"_id":"669e7f0f8152a8f5e60f52a9","slug":"after-taking-money-eight-acres-of-land-was-distributed-among-the-people-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-127311-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रकम लेकर आठ एकड़ भूमि का किया बंदरबांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रकम लेकर आठ एकड़ भूमि का किया बंदरबांट
Mon, 22 Jul 2024 09:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 22 Jul 2024 09:17 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। क्षेत्र के बैठवलिया गांव में चकबंदी के दौरान जिम्मेदारों ने मनमानी करते हुए बचत की आठ एकड़ भूमि की रकम लेकर बंदरबांट कर लिया। इतना ही नहीं मामले का विरोध करने पर जिम्मेदारों ने कई किसानों के खिलाफ फर्जी तरीके से केस दर्ज कराकर उन्हें चुप करा दिया था।
सोमवार को बैठवलिया के प्रभाकर जायसवाल ने एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने जांच के लिए कानूनगो की टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया है। वहीं मामला उजागर होने के बाद चकबंदी कर्मियों में हड़कंप मच गया है। चकबंदी के मुताबिक बैठवलिया के कुल क्षेत्रफल में लगभग 25 सेक्टर बनाए गए थे।
कुछ सेक्टर को छोड़कर शेष सभी सेक्टर में बचत की भूमि (ग्राम सभा) की है। जिसे चकबंदी के जिम्मेदारों ने मनमानी करते हुए बगल के चकदारों को दे दी। इतना ही नहीं जिम्मेदारों ने मनमानी करते हुए कुछ किसानों को मनचाहे जगहों पर उड़ान चक भी बनाया दिया। इस सेक्टर के किसानों की जमीन की कम पैमाइश कर दी गई। सैकड़ों किसानों को चकमार्ग भी नहीं दिया गया। इन्होंने बताया कि गाटा संख्या 1146, 1384, 1385, 1386, 1387 में किसानों की भूमि रकबा के अनुसार 46 से 47 एकड़ का है। जबकि मौके पर यह भूमि 55 से 56 एकड़ से अधिक है।
विज्ञापन
डेढ़ या दो एकड़ के करीब भूमि को बचत छोड़ा गया है। जबकि बाकी आठ एकड़ जमीन को चकबंदी के जिम्मेदारों ने रकम लेकर बंदरबांट कर दिया है। गांव में जितनी भी बचत की भूमि थी, उसे जिम्मेदारों ने गांव के कुछ दबंगों के नाम से चक बना दिया है। किसानों ने विरोध किया तो जिम्मेदारों ने कुछ किसानों पर फर्जी तरीके से केस दर्ज कराकर उन्हें चुप रहने के लिए धमकी देने लगे।
मामले में शिकायत मिली है। मामले की जांच करने के लिए कानूनगो को टीम गठित करने के लिए निर्देशित किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-मुकेश कुमार सिंह, एसडीएम