फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After seeing the Eid moon, the devotees return home

Maharajganj News: ईद का चांद दिखने के बाद अकीदतमंद लौटते हैं घर

Tue, 25 Mar 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Tue, 25 Mar 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
After seeing the Eid moon, the devotees return home
मिठौरा। माहे रमजान का दूसरा अशरा यानी, मगफिरत खत्म हो गया है। शनिवार से तीसरा अशरा जहन्नम से आजादी का शुरू हो गया। इस अशरे में अकीदतमंद एतकाफ (किसी निश्चित समय के लिए मस्जिद में रहकर इबादत करना और सांसारिक मामलों से लेना देना नहीं होता है) करते हैं। एतकाफ में बैठे लोग ईद के चांद का दीदार होने के बाद ही घर लौटते हैं।
विज्ञापन

जामिया रिजविया नुरुल उलूम महराजगंज के मौलाना अमजद के अनुसार, एतकाफ के लिए मुसलमानों को रमजान के आखिर के 10 दिन मस्जिद के किसी एक स्थान में बैठकर इबादत करना चाहिए। खुद को परिवार और दुनिया से अलग कर लेना चाहिए। वहीं, महिलाएं घर के किसी कमरे में जहां नमाज पढ़ती हैं, एतकाफ में बैठ सकती हैं।
विज्ञापन

इतकाफ में बैठने वाले अकीदतमंद को चाहिए वह दुनिया की फिजूल (फालतू) बातों से परहेज करें। दरूद शरीफ पढ़े, कुरान शरीफ की तिलावत करें, पांच वक्त की नमाज कसरत से पढ़े। अपने लिए, मोहल्ले, गांव और दुनिया के मुसलमानों के लिए दुआएं खैर करें। इतकाफ में बैठने वाला अल्लाह का खास मेहमान होता है। बंदे को चाहिए मस्जिद में बैठकर अल्लाह को राजी करें। इतकाफ में बैठने वाले व्यक्ति को दो हज और दो उमरा करने का पुण्य मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed