फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   after procession tazias buried in karbala

मोहर्रम : फिजा में अल्लाहो अकबर की गूंज, कर्बला में ताजिया दफन, अमन-चैन की मांगी दुआ

Wed, 10 Aug 2022 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
after procession tazias buried in karbala
एनएच-730 फरेंदा मार्ग पर कतार में ताजिया लेकर जाते अल्पसंख्यक समुदाय के लोग। - फोटो : MAHARAJGANJ
मोहर्रम : फिजा में अल्लाहो अकबर की गूंज, कर्बला में ताजिया दफन, अमन-चैन की मांगी दुआ
विज्ञापन

महराजगंज। हजरत इमाम हुसैन और 72 साथियों की शहादत की याद में मंगलवार को जनपद में दसवीं मोहर्रम का जुलूस रवायत के साथ निकला। इस दौरान फिजा में अल्लाहो अकबर की गूंज सुनाई दे रही थी वहीं, अकीदतमंदों ने अमन चैन की दुआ मांगी।
जुलूस में शहरों और गांवों में ढोल-तासे की आवाज सुनाई पड़ रही थी। युवा करतब दिखाते हुए चल रहे थे। वहीं अकीदतमंद ताजिये को लेकर चल रहे थे। युवकों के मजहबी नारे से पूरा वातावरण गूंज रहा था। कर्बला पर पहुंचकर ताजिया को दफन किया गया। वहीं, लोगों ने कर्बला की परिक्रमा कर मुरादें मांगीं। महराजगंज, परतावल, पनियरा, सिसवा, निचलौल, सिंदुरिया, नौतनवां, फरेंदा समेत अन्य स्थानों पर ताजिया जुलूस निकला। नगर में जामा मस्जिद से शमशुल हुदा खान के नेतृत्व में मोहर्रम का जुलूस निकाला गया।
विज्ञापन

ढोल-तासे के बीच अधिक संख्या में अकीदतमंद उमड़े रहे। चारों तरफ हुसैन की याद में आवाज फिजा में गूंज रही थी। युवा कलाकार तलवार व जंजीर के करतब दिखाते चल रहे थे। शरीर से रक्त निकलने की परवाह न करते हुए कलाकारों का हौसला बढ़ता ही जा रहा था। हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए लोग जुलूस में आगे बढ़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंदुरिया थाने की पुलिस ने प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक मौर्य और थाना नासिर हुसैन की निगरानी में मोहर्रम का जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकला। सिंदुरिया चौराहे पर परसा चक गोबरही, पतरेंगवा, रामपुरमीर, पिपरा कल्याण, परसामीर आदि ग्राम सभाओं का ताजिया मिलन होने के बाद सिंदुरिया कर्बला पर ताजिये को दफन किया गया।
ठूठीबारी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के डिगही, बेलवां, भगवानपुर, जमुई कला, गडौरा मैरी, सुकरहर, बकुलडिहा, बोदना, लोहरौली, नौनियां, माधवनगर, भरवलियां, रामनगर, राजाबारी, सडकहवां, आराजी बैरिया आदि गांवों का ताजिया कर्बला में दफन किया गया।
युवाओं ने अखाड़ों को किया सम्मानित
सिसवा बाजार। भाईचारे का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए युवाओं ने मोहर्रम जुलूस में नगर के सभी अखाड़ों को प्रमाण पत्र व पदक दे कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक अमित अंजन व सागर चौरसिया के नेतृत्व में प्रत्येक अखाड़े को प्रमाण पत्र व पदक दे कर सम्मानित किया। इस दौरान नवीन सिंह, सूरज, साहब सिंह सेठी, हासिम, अनिल, तारकेश्वर आदि मौजूद रहे। संवाद

तिरंगा लहराते हुए युवाओं ने निकाला बाइक जुलूस
नौतनवां। मोहर्रम पर मंगलवार सुबह लोगों द्वारा स्थानीय कस्बे में बाइक जुलूस निकाला गया। इसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल युवाओं ने इमामे हुसैन की कुर्बानियों को याद किया। तिरंगा लहराते हुए लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र की एकता व अखंडता को बल देने के लिए प्रेरित किया। नगर के गांधी चौक से शुरू हुई बाइक जुलूस अस्पताल तिराहा, जायसवाल मोहल्ला, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक होते हुए जयहिंद चौराहा पर पहुंचा। इस मौके पर शमीम अशरफी, वसीम सिद्दीकी, साहबे आलम, मोकरम अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed