फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After inspecting the incident site, the CO assured to expose the matter soon.

Maharajganj News: घटनास्थल का निरीक्षण कर सीओ ने जल्द पर्दाफाश करने का दिया आश्वासन

Fri, 23 Jan 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
After inspecting the incident site, the CO assured to expose the matter soon.
सराफा व्यवसायी गोविंद सोनी ने बुधवार की रात अज्ञात हमलावरों पर गोली चलाने का लगाया था आरोप
विज्ञापन

व्यापारियों ने पुलिस से की दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सिसवा बाजार। नगर के सराफा व्यवसायी गोविंद सोनी पर बुधवार की रात अज्ञात हमलावरों के गोली चलाने की घटना के बाद बृहस्पतिवार सुबह पुलिस क्षेत्रधिकारी निचलौल, शिव प्रसाद सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोठीभार थाने की पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने जल्दी ही घटना का पर्दाफाश कराने का आश्वासन दिया। वहीं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस को पत्रक दे कर कार्रवाई की मांग की।

सर्राफा व्यवसायी गोविंद सोनी ने पुलिस को दिए तहरीर में अज्ञात बदमाशों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है। जांच के लिए सीओ निचलौल शिवप्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर की है। मामले की जांच कर घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा। स्वर्णकार संघ अध्यक्ष दिनेश सोनी, जितेन्द्र वर्मा, धर्मवीर सोनी, शिव सोनी, चंदन सोनी, प्रभात सोनी, प्रिंस सोनी, नंदलाल सोनी, मनोज सोनी सहित अन्य व्यवसायियों ने कोठीभार पुलिस को पत्रक सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। इस पर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है। घटना का खुलासा जल्द किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed