फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After getting 50 devotees on Prayag Yatra, the bus will go to the village

Maharajganj News: प्रयाग यात्रा पर 50 श्रद्धालु मिलने पर गांव जाएगी बस

Sat, 14 Dec 2024 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 14 Dec 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
After getting 50 devotees on Prayag Yatra, the bus will go to the village
महराजगंज। जनवरी 2025 से शुरू होने वाले प्रयाग कुंभ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा में परिवहन निगम इजाफा करेगा। यात्रियों को वाहन सुविधा उनके गांव घर तक उपलब्ध कराएगा। इतना ही नहीं मेले से लौटने वालों को गांव तक पहुंचाने की सुविधा भी प्रदान करेगा। साथ ही इस सहयोग के लिए गांव के प्रधान या जो यात्रियों के लिए सूचना देगा उसे निशुल्क यात्रा का लाभ भी प्रदान करेगा। इस संबंध में निगम के प्रधान प्रबंधक की ओर से जारी पत्र मिलने के बाद महराजगंज डिपो ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महराजगंज रोडवेज डिपो से अलग-अलग तिथि में 42 बसें भेजे जाने की तैयारी है। जनवरी से शुरू होकर फरवरी माह के अंत तक कुंभ मेला चलेगा और 13 जनवरी 2025 को कुंभ मेले में पहला शाही स्नान होगा। परिवहन निगम ग्रामीण क्षेत्रों से सीधे श्रद्धालुओं को महाकुंभ तक पहुंचाने और वापस लाने का काम करेगा, इससे श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलेगी। इसके लिए विभाग ग्राम प्रधानों से भी संपर्क साध रहा है। गांव से कुंभ मेले में जाने के लिए एक साथ 50 यात्री हो जाने पर ग्राम प्रधान डिपो के अधिकारियों से बस की मांग करेंगे तो विभाग गांव से ही कुंभ जाने के लिए बस सेवा उपलब्ध कराएगा। इसमें ग्राम प्रधान को कुंभ तक निशुल्क यात्रा का लाभ सहयोग के लिए देगा।
विज्ञापन

-----
प्रयाग के कुंभ स्नान में पहली तारीख से बसों का संचालन शुरू होगा। अलग-अलग तिथि में डिपो से 42 बस भेजी जानी है। ग्राम प्रधान 50 यात्रियों की संख्या होने पर गांव में बस भेजेगा। इस सहयोग के लिए प्रधान या नामित किसी एक सदस्य को प्रयाग तक निशुल्क यात्रा का लाभ दिया जाएगा। प्रधानों से संपर्क किया जा रहा है। -सर्वजीत वर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed