{"_id":"660717c2e007d7e3220902a6","slug":"after-board-exams-students-are-also-looking-for-short-term-courses-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-118827-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बाेर्ड परीक्षा के बाद छात्र-छात्राएं भी शॉर्ट टर्म कोर्स तलाश रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बाेर्ड परीक्षा के बाद छात्र-छात्राएं भी शॉर्ट टर्म कोर्स तलाश रहे
Sat, 30 Mar 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बोर्ड परीक्षाओं के खत्म होने के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग कॉपियों की जांच कर रहा है। छात्र-छात्राएं भी शॉर्ट टर्म कोर्स तलाश रहे हैं। छात्र परिणाम आने और नए सत्र में प्रवेश के बीच मिलने वाले करीब तीन माह के समय में कोई कोर्स करना चाह रहे हैं।
विशेषज्ञों ने कंप्यूटर प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर ध्यान देने की सलाह दी है। बोर्ड परीक्षाओं के समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों के पास लगभग तीन महीने समय है। छात्र-छात्राएं इन तीन महीनों में कौन सा कोर्स कर सकते हैं? इस संबंध में अभिभावक और छात्र सजग हो रहें हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए यह समय काफी उपयोगी है। छात्र इन दिनों में कंप्यूटर कोर्स कर सकते हैं। कंप्यूटर में सीसीसी कोर्स कई परीक्षाओं के लिए उपयोगी है। इन तीन महीनों में छात्र इस कोर्स को आसानी से कर सकते हैं। इससे उनका समय बर्बाद होने से बचेगा। विशेषज्ञ बताते हैं कि जब तक इंटरमीडिएट का परिणाम आएगा, तब तक परीक्षार्थियों के पास प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का मौका है।
विज्ञापन
इन कोर्सों में ले सकते हैं प्रवेश
जिले की सभी राजकीय आईटीआई में इलेक्ट्रिकल व्हीकल, डाटा इंट्री ऑपरेटर, वेल्डर, ऑफिस असिस्टेंट और आरएसी ट्रेडों में शॉर्ट टर्म कोर्स कराए जा रहे हैं। प्रत्येक आईटीआई में 50-50 सीटें निर्धारित हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्र अपने क्षेत्र की राजकीय आईटीआई में संपर्क कर सकते हैं।