फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After being released from jail, Sugriv again became active with the syndicate

Maharajganj News: जेल से छूटने के बाद सिंडिकेट के साथ फिर सक्रिय हो गया सुग्रीव

Mon, 17 Mar 2025 12:52 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
After being released from jail, Sugriv again became active with the syndicate
तरकुलवा भटगांवा में  धर्म परिवर्तन की सूचना पर पहुंची पुलिस।
परतावल। लोगों को रुपये का लालच देकर धर्मांतरण के लिए उकसाने वालों का सिंडिकेट गांवों में पैठ बना रहा है। उनके निशाने पर कम पढ़े-लिखे लोग हैं, जिन्हें आसानी से बरगलाकर धर्मांतरण कराने की कोशिश की जाती है। तरकुलवां भटगांवा में ही धर्मांतरण कराने के मामले में रविवार को भागा मुख्य आरोपी सुग्रीव सवा साल पहले जेल भेजा जा चुका है। छह माह बाद जेल से छूटने पर वह फिर सिंडिकेट के साथ सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन



श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के ग्राम सभा तरकुलवां भटगांवा में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने के मामले में भागे सुग्रीव पर पहले भी आरोप लग चुके हैं। साल 2023 में गांव के चौकीदार सत्यनारायण की तहरीर पर उसके खिलाफ धर्म परिवर्तन कराने के मामले में श्यामदेदरवां थाने में केस दर्ज हुआ था। सत्यनारायण ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके गांव के रहने वाले सुग्रीव ने इसाई धर्म के पादरियों की मदद से गांव के बाहर जमीन खरीदी है। उसी जमीन पर चर्च बनवा रहा है। यहीं से इसाई धर्म का प्रचार-प्रसार करता है और गांव व क्षेत्र के लोगों को प्रलोभन देकर उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए बरगलाता है।
विज्ञापन




आरोप था कि गांव के कई लोग उसके झांसे में आकर धर्म परिवर्तन कर चुके हैं। अन्य लोगों को भी रुपये का लालच देकर धर्मांतरण कराना चाहता है। पुलिस ने वर्ष 2023 में सत्यनारायण की तहरीर पर सुग्रीव के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 के तहत केस दर्ज किया था। 31 दिसंबर 2023 को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। करीब छह माह बाद जमानत पर छूटा सुग्रीव फिर लोगों को अपने जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन का खेल

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के तरकुलवा भटगांवा में रविवार को प्रार्थना सभा की आड़ में पैसे का प्रलोभन देकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया हालांकि मुख्य आरोपी भाग निकला। पुलिस ने बजरंग दल के जिला संयोजक की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




तरकुलवा भटगांवा गांव में काफी दिनों से गोपनीय तरीके से धर्म परिवर्तन कराने का खेल चल रहा था। इसकी सूचना विश्व हिंदू परिषद व आरएसएस के कार्यकर्ताओं को मिली थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भी सक्रियता बढ़ा दी। रविवार को परतावल के नगर प्रचारक आदर्श को सूचना मिली कि तरकुलवा भटगांवा में प्रार्थना सभा के बहाने पैसे का प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। वह बजरंग दल के संयोजक और अन्य साथियों के साथ गांव में पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह, उप निरीक्षक राजेश सिंह, चौकी प्रभारी मनीष पटेल भी मौके पर पहुंचे। इस बीच मुख्य आरोपी सुग्रीव भाग निकला हालांकि पुलिस ने उसके नौ साथियों को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed