फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After abusing her over the phone, a man entered her house and beat her, an FIR was lodged.

Maharajganj News: फोन पर गाली-गलौज के बाद घर में घुसकर युवती को पीटा, प्राथमिकी

Tue, 06 Jan 2026 01:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
After abusing her over the phone, a man entered her house and beat her, an FIR was lodged.
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम लखिमा में गांव के ही एक युवक ने फोन पर गाली-गलौज करने के बाद घर में घुसकर एक युवती से मारपीट की। इसमें युवती को अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

लखिमा निवासिनी सुन्दरी देवी ने तहरीर में लिखा है कि 1 जनवरी को उनकी बेटी अंजली घर पर खाना बना रही थी, तभी गांव के ही रितिक चौधरी ने फोन कर उसे गाली-गलौज करते हुए अभद्र बातें कहीं। आरोप है कि इसके बाद आरोपी सुबह उनके घर पहुंचा और सुन्दरी देवी को धक्का देकर गिरा दिया। साथ ही उनकी बेटी अंजनी के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारा पीटा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। घटना के समय घर पर कोई पुरुष मौजूद नहीं था। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed