फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   After a long time, a flock of extinct vultures was seen on the banks of the Chandan river

Maharajganj News: लंबे समय बाद चंदन नदी के तट पर दिखा विलुप्त गिद्धों का झुंड

Sat, 29 Mar 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 29 Mar 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
After a long time, a flock of extinct vultures was seen on the banks of the Chandan river
ठूठठीबारी निचलौल मुख्य मार्ग पर बने चंदन नदी पुल के पूरब मृत जानवर खाने के लिए सैकड़ों की संख्य
ठूठीबारी। लंबे समय के बाद चंदन नदी पुल के पास विलुप्त हो रहे गिद्धों का झुंड दिखा। उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। एक साथ सैकड़ों गिद्ध देखकर ग्रामीण उत्साहित हो उठे। वहीं वन विभाग इसे अच्छा संकेत मान रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे ठूठीबारी-निचलौल मुख्य मार्ग पर बने चंदन नदी पुल के पूरब मृत जानवर को खाने के लिए सैकड़ों गिद्धों का एक झुंड आसमान में मंडराते हुए नीचे उतरता देख राहगीरों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन

गिद्धों के क्षेत्र में विचरण करने से आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। राहगीर रामराज साहनी, कन्हैया चौधरी, धर्मेंद्र जायसवाल, रामचंदर साहनी, विश्वभर पाठक, घनश्याम पांडेय, सुरेश गुप्ता, अतिउल्लाह, सोमन भारती, बैजनाथ यादव आदि ने बताया की चंदन नदी का यह क्षेत्र पहले गिद्धों का ठिकाना माना जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय से यहां यह पक्षी दिखाई देने बंद हो गए थे। पक्षी प्रेमी इन विलुप्त होते पक्षियों के दीदार के लिए खुद को नहीं रोक सके। वहीं स्थानीय लोगों ने गिद्धों की फोटो और वीडियो अपने मोबाइल में कैद करते दिखे। क्षेत्र के बुद्धिजीवियों का मानना है कि यदि इस क्षेत्र में गिद्धों की संख्या में बढ़ोतरी जारी रही तो यह पारिस्थितिक संतुलन के लिए एक शुभ संकेत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed