फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocates will boycott judicial work and surround SDM for cooking gas.

Maharajganj News: रसोई गैस के लिए न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर एसडीएम का घेराव करेंगे अधिवक्ता

Sat, 28 Mar 2026 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Advocates will boycott judicial work and surround SDM for cooking gas.
नौतनवा। गैस सिलिंडर के लिए निवेदन और प्रार्थना पत्र देने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक तहसील के सभी अधिवक्ताओं और उनसे जुड़े कर्मियों को गैस उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। इसको देखते हुए रेवेन्यू बार एसोसिएशन के बैनर तले शनिवार को नौतनवा तहसील के समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर एसडीएम का घेराव करेंगे।
विज्ञापन

यह बातें बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद शुक्ला ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर कहीं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक जिम्मेदारों द्वारा हर बार सिर्फ आश्वासन देकर बात को टाल दिया जा रहा है। नतीजन तमाम अधिवक्ता अभी भी गैस के लिए इधर से उधर भटकने को विवश हैं। ऐसी स्थिति में न्यायिक कार्य प्रभावित होना स्वाभाविक है। अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि जिम्मेदारों की यह अनदेखी और मनमानी हरगिज बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को तहसील के समस्त अधिवक्ता और उनसे जुड़े मुंशी एसडीएम का घेराव करते हुए आंदोलन को बाध्य होंगे। इसकी सारी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed