{"_id":"65ccc7192de2960b41088a49","slug":"advocates-warned-of-work-stoppage-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-115784-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप करने की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने कामकाज ठप करने की चेतावनी दी
Wed, 14 Feb 2024 07:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Wed, 14 Feb 2024 07:28 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। तहसील बार एसोसिएशन निचलौल के अधिवक्ताओं ने बुधवार को बैठक कर तहसील के अधिवक्ता की पिटाई के मामले में आक्रोश प्रकट किया। कोठीभार पुलिस की ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बृहस्पतिवार को कामकाज ठप करने की चेतावनी दी।
कोठीभार थाना क्षेत्र के बलहीखोर निवासी अधिवक्ता हरीराम शर्मा के घर में घुसकर कुछ लोगों ने पिटाई कर दी थी। इसमें कोठीभार पुलिस ने केस दर्ज किया था, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। इसको लेकर अधिवक्ता संघ उपजिलाधिकारी से मिला, लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया। इस दौरान अध्यक्ष देश दीपक पांडेय, महामंत्री द्वारिका प्रसाद, कोषाध्यक्ष गजेंद्र मिश्र, राजकुमार मिश्र, त्रिपुरेश पांडेय, कौशल मौजूद रहे। संवाद