{"_id":"61783bddb12dda24ba4f31ac","slug":"advocates-protests-against-sdm-trasfer-maharajganj-news-gkp4143355132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम के स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम के स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम के स्थानांतरण के विरोध में अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
निचलौल (महराजगंज)। तहसील परिसर में मंगलवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गोमती प्रसाद उपाध्याय के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम प्रमोद कुमार के स्थानांतरण को रोकने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं, इन लोगों ने स्थानांतरण नहीं रुकने की स्थिति में भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी।
विरोध प्रदर्शन कर रहे बार एशोसिएशन अध्यक्ष गोमती प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि भारत -नेपाल सीमा पर स्थित निचलौल तहसील क्षेत्र में व्याप्त तस्करी के कारोबार को रोकने, गरीब लाचार लोगों को न्याय देने व अपने कर्तव्यों के प्रति सजग एसडीएम प्रमोद कुमार का कूटरचित तरीके से स्थानांतरण करा दिया गया है। स्वयं को जनप्रतिनिधि कहने वाले लोग तस्करों व ड्रग माफियाओं से गठजोड़ कर शासन में दबाव बनाकर स्थानांतरण करा रहे हैं। जो सरकार के जीरो भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति को झूठा साबित कर रहा है जिससे आम जनमानस में रोष है। इसलिए अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। अगर एसडीएम का स्थानांतरण नहीं रोका गया तो अधिवक्ता भूख हड़ताल पर बैठेंगे। इस दौरान अधिवक्ता सरजू पांडेय, डीएन मिश्रा, गजेंद्र मिश्रा, अरविंद मिश्रा, मनोज राय, प्रवीण पांडेय, नवीन मिश्रा, सुनील चौधरी, संगम पांडेय, नंदकुमार गुप्ता, राहुलदेव पांडेय, मोहर्रम अली, हृदेशमणि त्रिपाठी, दीनानाथ चौधरी, अशोक मणि त्रिपाठी, देशदीपक पांडेय, राजकुमार मिश्रा, अविनाश केशरी व विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।