फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   advocates orptest for nt transfer

नायब तहसीलदार के स्थानांतरण के लि धरना

Thu, 10 Jan 2019 12:36 AM IST
Maharajganj Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 10 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
advocates orptest for nt transfer
नौतनवां में प्रदर्शन करते अधिवक्ता। - फोटो : amar ujala
नौतनवां। नायब तहसीलदार रवि कुमार सिंह के स्थानांतरण के लिए तहसील परिसर में अधिवक्ता नागेन्द्र प्रसाद शुक्ल का धरना बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा। वहीं, रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं एवं धरने को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने मांग के प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।     
विज्ञापन

धरने को समर्थन देने पहुंचे फरेन्दा क्षेत्र के कांग्रेस नेता वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रशासन न्याय व विधि व्यवस्था के अनुरूप नहीं बल्कि सत्ता के इशारे पर काम कर रही है। सत्ता किसी की जागीर नहीं है। वही लोग सबसे ज्यादा परेशान होते हैं जो सत्ता के दबाव में न्याय को नजरअंदाज करते हैं और उन्हें उसका खामियाजा भी भुगतना पड़ता है। कांग्रेस नेता हृदयनरायन पाण्डेय ने कहा कि प्रशासन अधिवक्ता व वादकारियों के इस आन्दोलन को हल्के में न ले। जरूरत पड़ी तो कांग्रेस पार्टी इस आन्दोलन के समर्थन में जनपद व मंडल स्तर पर आंदोलन करेगी। धरने पर बैठे अधिवक्ता नागेन्द्र प्रसाद शुक्ल ने कहा कि नायब तहसीलदार के स्थानांतरण सहित 17 सूत्री मांग के समर्थन में पिछले आठ दिनों से धरने पर हैं। लेकिन शासन-प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव, समीउल्लाह खान, मंत्री अनिल शर्मा, पूर्व मंत्री शमसुद्दीन खान, पूर्व अध्यक्ष हरिलाल राही, सुधीर शुक्ला, संजय सोनी, मुकेश तिवारी, योगेन्द्र लाल श्रीवास्तव, ब्रह्मदेव मिश्रा, अहमद रजा, रमेश यादव, अशोक त्रिपाठी, सतपाल सिंह, सुरेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed