{"_id":"689b994f997f5e70e90de1f8","slug":"advocates-abstaining-from-judicial-work-due-to-various-problems-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-157029-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: विभिन्न समस्याओं को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: विभिन्न समस्याओं को लेकर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता
विज्ञापन
नौतनवा। तहसील में व्याप्त विभिन्न समस्याओं, बार और बेंच के बीच सामंजस्य बेहतर नहीं होने से नाराज समस्त अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। मंगलवार को समस्त पत्रावलियों में अग्रिम तिथि दर्ज कर दी गई। धन और समय की क्षति सहन कर वादकारी निराश होकर घर लौट गए।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव और सचिव समसुद्दीन खान ने कहा कि तहसील में कई समस्याएं हैं। जिनके निदान के लिए अधिकारी कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। इस कारण बार और बेंच में सामंजस्य नहीं हो पा रहा है। इसका खामियाजा वादकारियों को भी भुगतना पड़ रहा है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि एसडीएम न्यायालय में अविवादित फाइलों में भी महीनों बीतने के बावजूद कोई आदेश पारित नहीं किया जा रहा है। आरोप है कि एसडीएम कार्यालय में अधिवक्ताओं के तमाम कागजी काम अधर में लटके पड़े हैं। पूरा संघ इससे आक्रोशित है।