{"_id":"67f185dc37bf97722e026265","slug":"advisory-issued-in-view-of-rising-temperatures-maharajganj-news-c-206-1-go11002-146251-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: बढ़ते तापमान के मद्देनजर जारी की गई एडवाइजरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: बढ़ते तापमान के मद्देनजर जारी की गई एडवाइजरी
Sun, 06 Apr 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। दिन प्रतिदिन बढ़ रहे तापमान को देखते हुए सीडीओ ने एडवाइजरी जारी कर लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। पिछले दिनों हीट वेव को लेकर हुई वीडियो कान्फ्रेंसिंग के बाद यह एडवाइजरी प्रशासन की तरफ से जारी की गई है।
सीडीओ अनुराज जैन की एडवाइजरी में कहा गया है कि लू के कारण लोग हीट स्ट्रोक की चपेट में आ सकते हैं। इससे बचाव के लिए दोपहर 12 बजे से तीन बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए। पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं। हल्के रंग के ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें।
धूप से बचने के लिए गमछा, टोपी, छाता, चश्मा, जूते का इस्तेमाल करें। यात्रा करते समय अपने साथ पानी बाॅटल जरूर रखें। गीले कपड़ा चेहरे, सिर और गर्दन पर रखें। तबीयत ठीक न लगे या चक्कर आए तो तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। घर में बने पेय पदार्थ लस्सी, नमक चीनी का घोल, नींबू पानी, छाछ, आम का पना आदि का सेवन करें। जानवरों को छांव में रखें और उन्हें खूब पानी पिलाएं।
विज्ञापन
हरा चारा प्रबंध प्रत्येक अस्थायी व कान्हा गोशाला में किया जाए एवं पशुओं की निगरानी के लिए रात में चौकीदार जरूर रखे जाएं। ईओ व ग्राम पंचायत सचिव नियमित भ्रमण करते रहें।