फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Admission form will be available free of cost in Kendriya Vidyalaya from today

Maharajganj News: आज से निशुल्क मिलेगा केंद्रीय स्कूल में प्रवेश फार्म

Thu, 05 Jun 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 05 Jun 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Admission form will be available free of cost in Kendriya Vidyalaya from today
महराजगंज। जनपद में आज से केंद्रीय स्कूल में प्रवेश का फार्म निशुल्क उपलब्ध होगा। इसका वितरण सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक जीजीआईसी परिसर महराजगंज (धनेवा) के परिसर से किया जाएगा। इसके लिए शिक्षक व कर्मियों की टीम बुधवार स्कूल पहुंची और फार्म उपलब्धता का बोर्ड लगाकर वितरण व्यवस्था प्रभावी की।
विज्ञापन

जनपद को केंद्रीय स्कूल की सौगात मिलने के उपरांत भूमि चिन्हित कर ली गई है। निर्माण पूर्ण होने तक केंद्रीय स्कूल जीजीआईसी में संचालित होगी। इसके लिए 10 कमरों की उपलब्धता डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने स्कूल परिसर में कराई। आज से स्कूल परिसर में प्रवेश फार्म का वितरण निशुल्क प्रारंभ होगी जो 19 जून तक प्रभावी रहेगी। पहले वर्ष कक्षा एक से 5 वीं तक प्रवेश दिया जाएगा और प्रत्येक कक्षा में 40 प्रवेश होंगे।
विज्ञापन

इस आंकड़े के मुताबिक कुल 200 विद्यार्थियों का प्रवेश इस सत्र के लिए होगा। जो अभिभावक जीजीआईसी तक फार्म लेने नहीं पहुंच सकते वह गोरखपुर एयरफोर्स स्थित केंद्रीय स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड की जा सकती है। प्रवेश आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी लाटरी विधि से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का चयन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को केंद्रीय स्कूल एयरफोर्स के प्राचार्य के नेतृत्व में पहुंची शिक्षकों व केंद्रीय स्कूल के कर्मियों ने जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा, एडीएम डाॅ. प्रशांत कुमार व डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा से मुलाकात की। टीम के लोग दूरसंचार विभाग के मुख्यालय स्थित दफ्तर पहुंचकर लैंडलाइन फोन व इंटरनेट ब्राडबैंड की उपलब्धता कराने के लिए आवेदन किया। स्कूल संचालन के लिए एयरफोर्स केंद्रीय स्कूल गोरखपुर के प्राचार्य को नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed