फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Administrative Justice inaugurated the development works of the court

Maharajganj News: प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने न्यायालय के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

Sun, 27 Oct 2024 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sun, 27 Oct 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Administrative Justice inaugurated the development works of the court
महराजगंज। प्रशासनिक न्यायमूर्ति उच्च न्यायालय इलाहाबाद श्रीप्रकाश सिंह ने सिविल कोर्ट महाराजगंज में विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति ने रुद्राक्ष लगाकर पौधरोपण के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर न्यायमूर्ति ने महाराजगंज न्यायालय के प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महामंत्री सहित अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। बार-एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव की तरफ से न्यायालय परिसर के विस्तार के लिए प्रस्तावित जमीन के अधिग्रहण तथा नए चैंबर के निर्माण के लिए बार-भवन की मांग की गई। इस अवसर पर जिला जज नीरज कुमार, सत्र न्यायाधीश विनय कुमार सिंह, पीसी कुशवाहा, पवन कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत राघवेंद्र मणि त्रिपाठी, सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार जाटव, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


न्यायालय के लिए 10 एकड़ भूमि पर भी चर्चा करते हुए प्रस्ताव लिया
फरेंदा। उच्च न्यायालय लखनऊ के न्यायमूर्ति व महराजगंज के प्रशासनिक न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह ने शनिवार को दीवानी न्यायालय फरेंदा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं व कर्मचारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लिए। उन्होंने दीवानी न्यायालय परिसर का भी निरीक्षण किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति ने कार्यालय का निरीक्षण किया। परिसर के निरीक्षण के दौरान पुरानी बिल्डिंग को ध्वस्त कर नई बिल्डिंग के निर्माण की बात कही। अतिरिक्त न्यायालय में सिविल जज की तैनाती की गई है। न्यायालय के लिए 10 एकड़ भूमि पर भी चर्चा करते हुए प्रस्ताव लिया।

उन्होंने कहा कि वादों के तेजी से निस्तारण में अधिवक्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। अधिवक्ता समाज के दर्पण हैं। क्योंकि वादकारियों के लिए संघर्ष करते हुए न्याय दिलाने में कुशलता पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करते है। निरीक्षण से पूर्व न्यायमूर्ति ने मां लेहड़ावाली मंदिर पहुंचे, जहां दर्शन व पूजन किया। इस दौरान जिला जज नीरज कुमार, एडीजे विनय सिंह, सीजेएम मुकेश कुमार यादव, सिविल जज अखिल निझावन, उपजिलाधिकारी नवीन कुमार, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष परशुराम यादव, मंत्री मनोज मिश्रा, सुधेश मोहन श्रीवास्तव, प्रेम सिंह,मृदुल यादव, सुनील मणि, सत्येन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed