फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Administrative and financial rights of the head of Babhnauli Bujurg seized

Maharajganj News: बभनौली बुजुर्ग के प्रधान का प्रशासनिक व वित्तीय अधिकार सीज

Fri, 28 Mar 2025 09:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 28 Mar 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Administrative and financial rights of the head of Babhnauli Bujurg seized
महराजगंज। परतावल क्षेत्र के ग्राम पंचायत बभनौली बुजुर्ग की ग्राम प्रधान शकीला पर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) योजना में अनियमितता के आरोप है। जांच के बाद जिलाधिकारी अनुनय झा ने उनके प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि सीडीओ अनुराज जैन 22 फरवरी 2025 को विकासखंड परतावल में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय डॉक्टर टोला में 39 नामांकित बच्चों में से 32 बच्चे उपस्थित मिले, जबकि 20 और 22 फरवरी को विद्यालय में मध्याह्न भोजन नहीं बनाया गया था। जांच में पाया गया कि ग्राम प्रधान के पास पर्याप्त खाद्यान्न उपलब्ध होने के बावजूद विद्यालय को राशन नहीं दिया गया। इससे बच्चों को भोजन नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने स्वयं के स्तर से एमडीएम संचालित करने का प्रयास किया, लेकिन 20 और 22 फरवरी को भोजन नहीं बनने के बावजूद भी एमडीएम रजिस्टर में लाभान्वित बच्चों की संख्या 32 और 35 अंकित की गई थी। इस मामले में जिलाधिकारी की ओर से ग्राम प्रधान को 4 मार्च को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

24 मार्च को दिए गए अपने स्पष्टीकरण में ग्राम प्रधान शकीला ने बताया कि विद्यालय में राशन रखने की उचित व्यवस्था न होने के कारण उसे सुरक्षित स्थान पर रखा जाता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय से राशन की मांग किए जाने पर उसे उपलब्ध कराया जाता है और वह पढ़ी-लिखी न होने के कारण पूरा लेखा-जोखा प्रधानाध्यापक की ओर से ही किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed