फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Administration alert regarding Bakrid, DM-SP inspected the security arrangements.

Maharajganj News: बकरीद को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने किया सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Thu, 28 May 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Administration alert regarding Bakrid, DM-SP inspected the security arrangements.
महराजगंज। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा बदलवार का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों का जायजा लिया। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों, नमाज स्थलों तथा सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण जिम्मेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह मजबूत और प्रभावी रहे। उन्होंने नमाज स्थलों के आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। इसके साथ ही उपजिलाधिकारी फरेंदा को निर्देश दिया गया कि केवल पारंपरिक आयोजनों को ही अनुमति दी जाए तथा किसी भी नई परंपरा या गतिविधि को अनुमति न प्रदान की जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बलि स्थलों पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा पशु अपशिष्टों के नियमानुसार निस्तारण के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि खुले स्थानों पर किसी भी प्रकार की बलि नहीं होने दी जाएगी और निर्धारित नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर नमाज अदा न होने पाए तथा सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही सोशल मीडिया पर सतर्क निगरानी बनाए रखने और अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed