फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Administration alert in view of elections voting will be held on November 20

नेपाल: चुनाव को देखते हुए प्रशासन सतर्क, 20 नवंबर को होगा मतदान

Mon, 07 Nov 2022 04:24 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 07 Nov 2022 04:24 PM IST
सार

नेपाल में प्रतिनिधि और राज्य सभा चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में  65 मतदान केंद्रों और 186 केंद्रों को अति संवेदनशील की सूची में रखा गया है। 20 नवंबर को रूपनदेही में 213 मतदान केंद्र और 707 केंद्र पर मतदान होने हैं।

विज्ञापन
Administration alert in view of elections voting will be held on November 20
भारत-नेपाल सीमा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल में प्रतिनिधि और राज्य सभा चुनाव को लेकर प्रशासन की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में  65 मतदान केंद्रों और 186 केंद्रों को अति संवेदनशील की सूची में रखा गया है। 20 नवंबर को रूपनदेही में 213 मतदान केंद्र और 707 केंद्र पर मतदान होने हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर 72 घंटे पूर्व भारत नेपाल की सीमा सील की जाएगी। प्रतिनिधि सभा में 5 निर्वाचन क्षेत्र हैं और राज्य विधानसभा में 10  सीट पर चुनाव हैं। 5 मतदान केंद्र अस्थायी मतदान केंद्र हैं। जिला सुरक्षा समिति ने जिले में सुरक्षा की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए विश्लेषण और मूल्यांकन के आधार पर मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील, संवेदनशील और सामान्य तीन प्रकारों में वर्गीकृत किया है।
विज्ञापन


वर्गीकरण के लिए मतदान स्थल की भौतिक संरचना, भारतीय सीमा से निकटता, भौगोलिक स्थिति, पुलिस कार्यालय से दूरी, सुरक्षा चौकसी और पूर्व में चुनाव के दौरान हुई घटनाओं को जिला सुरक्षा समिति द्वारा संकेतक के रूप में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता श्यामू आर्यल ने कहा कि  सीमा से सटे इलाकों के कई मतदान केंद्रों और केंद्रों को अति संवेदनशील की सूची में रखा गया है। रूपनदेही में चुनाव के उद्देश्य से 3 हजार 95 अस्थायी पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed