फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Adjusted teachers commotion

समायोजित शिक्षकों का हंगामा

Wed, 10 Feb 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज
अमर उजाला ब्यूरो /महराजगंज Updated Wed, 10 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
 सहायक अध्यापक पद पर समायोजित शिक्षामित्रों ने मंगलवार को बीएसए दफ्तर पर जमकर हंगामा किया। लेखाधिकारी पर एरियर के लिए रकम वसूलने का आरोप लगाया। हंगामे के दौरान नौतनवा विधायक भी पहुंचे। लेखाधिकारी के इस कारनामे को विधानसभा में उठाने की बात कही।
विज्ञापन


शासन द्वारा सूबे के समायोजित शिक्षकों के बकाए वेतन को हरहाल में 10 फरवरी तक भुगतान करने के लिए आदेश निर्गत किया गया है। जिसके बाद भी एरियर भुगतान के बजाय कुछ समायोजित शिक्षक नेताओं द्वारा लेखाधिकारी के नाम पर रकम वसूल की जाने लगी। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हरिकेश चन्द्र पाठक ने मंगलवार को डीएम, बीएसए व लेखाधिकारी को पत्र देकर शोषण को बंद कराने की बात कही।
विज्ञापन


किसी ने नौतनवा विधायक कौशल किशोर सिंह को भी जानकारी दी। लेखाधिकारी को बताया कि यदि शासन के समयावधि में भुगतान नहीं किया गया तो वे विधान सभा में सवाल उठाएंगे। जिसके बाद लेखाधिकारी ने आनन फानन में अपनी सफाई दी। कहा कि किसी भी समायोजित शिक्षक को एरियर एवं अन्य किसी भी भुगतान के लिए किसी भी प्रकार का धन देने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके हर प्रकार के देयको को तैयार कराकर 10 फरवरी तक भुगतान करने का प्रयास किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष हरिकेश पाठक ने कहा कि यदि समय से भुगतान नहीं किया गया तो 11 फरवरी को संगठन आंदोलन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed