{"_id":"65eb74c5fb1aacc75804db3a","slug":"adda-sampatiha-pwd-road-will-be-widened-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117379-2024-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अड्डा-संपतिहा पीडब्ल्यूडी मार्ग का होगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अड्डा-संपतिहा पीडब्ल्यूडी मार्ग का होगा चौड़ीकरण
Sat, 09 Mar 2024 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
अड्डा बाजार। संपतिहा-अड्डा बाजार पीडब्ल्यूडी मार्ग को चौड़ीकरण करने की मंजूरी मिल गई। अब यह सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी हो जाएगी।
अवर अभियंता आरपी ने बताया कि बस्ती के बीच संपतिहा गांंव, मुडे़हरा, गजरही, गजरहा, भैसहिया पाठक चौराहा और बनगाई से अड्डा बाजार तक साढे पांच मीटर चौड़ी आरसीसी बन चुकी है। लगभग साढ़े पांच किलोमीटर लंंबी तारकोल की पक्की सड़क साढ़े तीन मीटर चौड़ी थी। बुधवार को लखनऊ से इसे चौड़ीकरण की मंजूरी मिल गई। अब 11 करोड़ की लागत से यह सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनेगी। उम्मीद है कि जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। सड़क चौड़ीकरण के स्वीकृति की जानकारी पाकर देश दीपक पांडेय, अवधेश सिंह, जितेन्द्र सिंह, यशवंत सिंह, संतोष अग्रहरी ने खुशी व्यक्त की है। संवाद