फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Action will not work on improvement

कार्य में सुधार न होने पर होगी कार्रवाई

Mon, 29 Oct 2018 12:35 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 29 Oct 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Action will not work on improvement
कार्य में सुधार न होने पर होगी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सीएमओ डॉ. क्षमा शंकर पांडेय ने रविवार को सभागार कक्ष में सभी सीएचसी अधीक्षकों, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजरों व एकाउंट मैनेजर के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंेने सरकार की तरफ से संचालित योजनाओं में हुई प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में लापरवाही पाए जाने पर रतनपुर और पनियरा अधीक्षक के से कड़ी नाराजगी जाहिर की। साथ ही कार्य में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन


  उन्होंने कार्य में सुधार कर योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित प्रगति का निर्देश दिया। सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जननी सुरक्षा योजना में लाभार्थियों को भुगतान में तेजी लाने के लिए बृजमनगंज व फरेंदा सीएचसी अधीक्षक को निर्देश दिया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा मिशन की ओर से चालाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा कर आवश्यक दिशानिर्देश दिया है। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. राजेद्र प्रसाद, डॉ. महेंद्र कुमार, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज सिंह, सभी सीएचसी अधीक्षक, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, ब्लॉक एकाउंट मैनेजर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed