{"_id":"6772a5888494b83cc9064cc0","slug":"action-will-be-taken-if-picnic-is-held-in-the-forest-maharajganj-news-c-206-1-mhg1001-139387-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: जंगल में पिकनिक मनाया तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: जंगल में पिकनिक मनाया तो होगी कार्रवाई
Mon, 30 Dec 2024 07:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 30 Dec 2024 07:22 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। बिहार और नेपाल से सटे सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के निचलौल और मधवलिया वन रेंज क्षेत्र के जंगल में नववर्ष पर पिकनिक नहीं मना सकेंगे। वन विभाग ने इस पर रोक लगा दी है। मनमानी करने वालों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
निचलौल वन क्षेत्राधिकारी सुनील राव ने जानकारी देते हुए कहा कि वन क्षेत्र के कुड़िया मंदिर, दर्जिनिया ताल, टेल फॉल और पथलहवा सहित जंगल के अन्य जगहों पर पिकनिक मनाने पर रोक लगा दी गई है। नए वर्ष पर जंगल में प्रवेश करने वालों पर निगरानी की जाएगी। वहीं जंगल में पेट्रोलिंग तेज करने के लिए वन कर्मियों को निर्देश दिया गया है। इन्होंने आगे कहा कि जंगल में डीजे आदि ध्वनि विस्तारक यंत्रों की तेज आवाज से वन्य जीव इधर-उधर भागते हैं। साथ ही जंगल में भोजन बनाने के दौरान आग लगने की संभावना भी होती है, तो कुछ शिकारी पिकनिक मनाने की आड़ में जंगली जानवरों का शिकार भी करते हैं। जंगल में पिकनिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए विशेष वन गश्ती टीम बनाई गई है। संवाद