{"_id":"5bd4bab6bdec22174c7dec83","slug":"action-on-negligence-in-the-inspection-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई तय
महराजगंज (ब्यूरो)
Updated Sun, 28 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई तय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को बैठक कर निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण कार्य में हुई प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 29 अक्तूबर को जिले में बनाए गए बूथों पर बीएलओ मौजूद रहकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण काम करेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
बैठक के दौरान डीएम ने जानकारी दी कि 9332 युवा मतदाताओं के नाम सूची में दर्ज हुए हैं। इनके अलावा 19 दिव्यांगजनों के नाम भी सूची में जोड़े गए हैं जबकि अब तक 5790 मृतकों के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसके अलावा 1049 लोगों ने संशोधन कराया है। साथ ही 72 लोगों के बूथ में परिवर्तन हुआ है। ईवीएम की 384 बैलेट यूनिट की जांच अब तक हो चुकी है। जांच के दौरान 14 बैलेट यूनिट में खराबी पाई गई। इसके अलावा 381 कंट्रोल यूनिय की जांच हुई है, जिसमें से 11 खराब मिले। इंजीनियरों की टीम ईवीएम की जांच में जुटी है। मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने कहा कि बूथों पर सभी बीएलओ एवं पर्यवेक्षण अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन निष्ठा के साथ करें। अगर कहीं से भी लापरवाही की शिकायत मिलेगी तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राजनीतिक दलों के सदस्यों ने मंडलायुक्त से शिकायत की कि बूथों पर बीएलओ एवं अन्य अधिकारी समय से मौजूद नहीं रहते हैं। जिस पर उन्होंने कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान 29 अक्तूबर को बूथों का औचक निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान कोई लापरवाह मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगाह किया कि वोटरों के नाम सूची में शामिल करवाने, नाम हटवाने, बूथ परिवर्तन व संशोधन सहित अन्य कार्य पारदर्शिता के साथ होनी चाहिए। इसी क्रम में उन्होंने डीएम के कार्यालय कक्ष में किकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा की। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की प्रगति ठीक नहीं मिलने पर सीएमओ को कड़ी चेतावनी दी। वहीं बीएसए भी सवालों का संतोष जनक जवाब नहीं दे पाए। मंडलायुक्त ने कहा कि मंडलीय समीक्षा बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग की प्रगति की सूचना अलग से दी जानी चाहिए। पेयजल, बिजली, टीबी रोगियों के चिह्नांकन एवं उपचार, पशुपालन, मनरेगा, सिंचाई, पूर्ति विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, श्रम विभाग समेत अन्य विभागों के कार्यों में हुई प्रगति की समीक्षा हुई।