{"_id":"5d7942d18ebc3e93c95f0fc9","slug":"action-maharajganj-news-gkp3212087171","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापक को नोटिस, प्रधान के खिलाफ लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाध्यापक को नोटिस, प्रधान के खिलाफ लिखा पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाध्यापक को नोटिस, प्रधान के खिलाफ लिखा पत्र
जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन ने सदर क्षेत्र के तीन विद्यालयों का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला समन्वयक मध्याह्न भोजन ने बुधवार को सदर ब्लॉक के तीन परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मीनू के मुताबिक दूध व एमडीएम न वितरित करने पर एक प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया गया जबकि प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र भेजा गया है।
जिला समन्वयक एमडीएम शैलेंद्र वर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम प्राथमिक विद्यालय सरडीहा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पंजीकृत 84 में से 60 विद्यार्थी मौजूद मिले। उच्च प्राथमिक विद्यालय सरडीहा में पंजीकृत 72 में से 41 विद्यार्थी मौजूद मिले। दोनों विद्यालयों में एमडीएम व दूध वितरण कराने का जिम्मा प्रधान का है, जबकि दूध का वितरण नहीं हुआ था। इस पर संबंधित ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीपीआरओ को पत्र लिखा गया है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय चौपरिया द्वितीय के निरीक्षण में भी दूध वितरण नहीं होने की शिकायत मिली। विद्यालय में पंजीकृत 65 में से 36 विद्यार्थी उपस्थित मिले। एमडीएम में कढ़ी-चावल वितरित होने की जानकारी दी गई। इस पर प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर मीनू के मुताबिक भोजन बनवाने का निर्देश दिया गया है।