फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Action against those selling meat and fish in public places

Maharajganj News: सार्वजनिक स्थानों पर मीट-मछली बेचने वालों पर कार्रवाई

Thu, 29 Feb 2024 08:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 29 Feb 2024 08:28 PM IST
विज्ञापन
Action against those selling meat and fish in public places
महराजगंज। उप जिलाधिकारी रमेश कुमार ने नगर क्षेत्र के निचलौल व फरेंदा मार्ग पर सार्वजनिक स्थानों पर खुले में मीट-मछली की बिक्री करने वालों दुकानों को हटवा दिया। उन्होंने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा बनाई स्थाई जगहों पर अगर मांस की बिक्री हुई तो अनापत्ति प्रमाण-पत्र निरस्त कर दिया जाएगा और लोगों पर जुर्माना लगाकर वसूली होगा।
विज्ञापन

एसडीएम सदर रमेश कुमार ने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र के निचलौल व फरेंदा मार्ग पर जगह खुले में मांस की बिक्री की जा रही थी। जबकि नगर प्रशासन ने मांस की बिक्री के लिए स्थाई जगह अधिकृत की है। जहां पर सभी को दुकानें लगाने के लिए कहा गया है। इसके बावजूद भी इन लोगों ने नियम विरुद्ध मनमानी तरीके से सार्वजनिक स्थानों पर मीट, मछली दुकान चलाते हुए मिले। उन्होंने बताया कि सभी दुकानों को हटवाकर उक्त स्थानों की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। दुकानदारों को हिदायत दी अगर इसके विपरीत मांस की बिक्री हुई तो सभी के लाइसेंस रद्द कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed