फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of trying to rob cash van injured in encounter

महराजगंज: कैश वैन लूट की कोशिश का आरोपी मुठभेड़ में घायल, 25 हजार का था इनाम घोषित

Thu, 31 Mar 2022 11:48 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 31 Mar 2022 11:48 AM IST
सार

एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भौराबारी पुल के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच लूट का आरोपी दीपक पांडेय मिल गया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दीपक के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
Accused of trying to rob cash van injured in encounter
सांकेतिक फोटो। - फोटो : Social Media

विस्तार

देवरिया में बरहज गली में कैश वैन लूट की कोशिश में शामिल आरोपी दीपक पांडेय को पनियरा पुलिस ने भौराबारी पुल के पास मुठभेड़ के दौरान बुधवार की देर रात घायल हो गया। उसे पनियरा पीएचसी में भर्ती कराया गया। इसके ऊपर देवरिया पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार मुठभेड में लूट के आरोपी घायल दीपक पांडेय ने गोरखपुर, महराजगंज के रहने वाले गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर देवरिया में लूट की कोशिश की थी। महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र का निवासी दीपक पांडेय साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने के इरादे से बीते सोमवार को देवरिया पहुंचा था।
विज्ञापन


एसपी प्रदीप गुप्ता ने कहा कि भौराबारी पुल के पास पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच लूट का आरोपी दीपक पांडेय मिल गया। पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दीपक के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed