फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Accused of theft in jewelery shop arrested

Maharajganj News: आभूषण की दुकान में चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Dec 2024 04:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft in jewelery shop arrested
महराजगंज। घुघली पुलिस टीम ने बल्लोखास में आभूषण की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के आरोपी को साेमवार की देर रात गिरफ्तार किया। दो आरोप फरार है। उनकी तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन

गोपाला में 28 नवंबर को आभूषण की दुकान में चोरी हुई थी। पुलिस के अनुसर, सोमवार को गोपाला टोला करमहा मोड़ पर पिकेट लगाकर जांच के दौरान एक बाइक पर चालक सहित तीन लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस की जांच को देखकर बाइक को पीछे मोड़कर भागना चाहे तो पीछे बैठा शख्स गिर गया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया गया। जबकि बाइक सवार दो अन्य अंधेरे व कोहरा का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अर्जुन राजभर निवासी मोहन पट्टी थाना महुआडीह जनपद देवरिया बताया। उसके पास से बोरे से लोहे की सब्बल, छिनी, एक जोडी पायल, दो जोड़ी बिछिया 2150 रुपये मिले। उसने बताया कि भागने वाले में संदीप कुशवाहा निवासी कोटवा टोला बसावन थाना महुआडीह जनपद देवरिया व उसका एक साथी नाम पता अज्ञात हैं। उसने बताया कि साथियों के साथ मिलकर ग्राम बल्लोखास में आभूषण की की दुकान में चोर की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि अर्जुन राजभर का ऑनलाइन आपराधिक रिकॉर्ड चेक किया गया तो उस पर जनपद कुशीनगर के विभिन्न थानों में नकबजनी, चोरी के केस दर्ज हैं गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed